लहसुन में सल्‍फर युक्‍त यौगिकों की मात्रा काफी होती है। इसमें पाएं जाने तत्‍वों में एक ऐलीसिन भी है। इसकी वजह से ही लहसुन में मौजूद विटामिन, खनिज, लवण, फॉस्फोरस और आयरन कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। और दूध पीना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं।
लहसुन की बड़ी कलियां लेकर इनको छोटे टुकड़ों में काटें और दूध को मिलाकर उबाल लें। इससे लहसुन का अर्क दूध में घुल जाएगा। हालांकि इससे दूध का स्‍वाद नहीं बदलेगा।।लेकिन यदि आप दूध में लहसुन मिलाकर पिएंगे तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाएगे।
पहला यदि दूध और लहसुन को उबालकर पिया जाए तो यह मिश्रण पाचक रसों के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है जिससे एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से ग्रसित व्यक्ति को काफी लाभ होता है।
दूसरा जोड़ो के दर्द से आराम पाने के लिए यह दूध सबसे अच्छी रेमेडी है। दूध और लहसुन दोनों में सूजन और जलन को खत्म करने का गुण पाई जाती हैं। ये दूध सूजन को खत्म भी करती हैं।
तीसरा यदि आपको मुंहासों की समस्या है तो लहसुन वाला दूध आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। रोज एक गिलास लहसुन वाला दूध पीने से मुंहासे होने की संभावना बेहद कम हो जाती है।