लगातार 7 दिनों तक इस तरह से करें मुनक्का का सेवन, फिर देखिए कमाल
मुनक्का खाना शरीर के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। क्योंकि मुनक्का खाने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व और भरपूर मात्रा में एनर्जी मिलती है। मुनक्का खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। और कई गंभीर बीमारियां दूर हो जाती है। आयुर्वेद के अनुसार मुनक्का में पाए जाने वाले औषधीय गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए मुनक्का खाने के फायदे विस्तार से जानते हैं। लगातार 7 दिनों तक इस तरह से करें मुनक्का का सेवन, फिर देखे कमाल।
मुनक्का खाने के फायदे
1. रात को सोने से पहले 10 मुनक्का पानी में भिगो दें। और सुबह भीगी हुई मुनक्का को दूध में उबालकर दूध को ठंडा करके पिएं। और मुनक्का को चबा-चबा कर खाएं। ऐसा करने से शारीरिक कमजोरी की समस्या दूर हो जाएगी। और शरीर मजबूत और ताकतवर बनेगा।
Third party image reference
2. मुनक्का खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। क्योंकि मुनक्का में भरपूर कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा मुनक्का खाने से गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां भी दूर हो जाती है।
3. शाम के समय 10 मुनक्का एक गिलास में दूध में उबालें। फिर रात को सोते मुनक्का का सेवन करें। और ऊपर से गर्म दूध भी पी लें। ऐसा करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
Third party image reference
4. मुनक्का खाने से शरीर को कैटेचिन नामक पॉलिफेनोलिक एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भी मिलता है। जो शरीर में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की कोशिकाओं की रोकथाम करता है। इस प्रकार मुनक्का खाने से शरीर में कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
5. सर्दी जुखाम होने पर रात को दो-तीन मुनक्का दूध में उबालकर सेवन करें। ऐसा करने से पुरानी से पुरानी सर्दी जुखाम की बीमारी दूर हो जाएगी

