जानिए एक ऐसा फल जिसे खाने से शरीर की हर बीमारी से मिलता है छुटकारा

वैसे तो सभी तरह के फल से किसी न किसी तरीके से हमारे शरीर को लाभ पहुंचाते है पर एक ऐसा फल है जिसे खाने से हमारे शरीर के सभी रोग दूर हो जाते है। इस फल का नाम है कीवी।

कीवी का उत्पादन मुख्य तौर पर चीन में ही होता है। पर हमारे देश के कुछ प्रान्त जैसे कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, कर्नाटक और केरल में भी कीवी की खेती की जाती है। यह फल साल भर हमे मिल जाता है।
कीवी खाने के फायदे- त्वचा के लिए फायदेमंद
हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कई पदार्थो की ज़रूरत होती है और यह पदार्थ हमे कीवी से मिल जाते है। कीवी में विटामिन सी, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जिससे हमारी त्वचा स्वस्थ एवं खूबसरत रहती है।
- बालो को भी बनाये खूबसूरत
कीवी में विटामिन सी, विटामिन ई के साथ साथ मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे पदार्थ भी पाए जाते है जिससे हमारे बाल झड़ने भी बंद हो जाते है और साथ ही बाल लंबे भी होते है। इसके अतिरिक्त बालो का पोषण होने से वे खूबसूरत भी हो जाते है।
- पेट के रोग जैसे कब्ज़ की समस्या में लाभदायक
कीवी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है। जिससे पेट साफ आसानी से हो जाता है और कब्ज़ की समस्या भी दूर हो जाती है।
- हृदय के रोगियों के लिए भी गुणकारी
हृदय के कई रोग जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड क्लोटिंग, हार्ट अटैक आम बन गए है। इन सबके होने का मुख्य कारण कोलेस्ट्रोल का बढ़ना, खून का प्रवाह सही से न हो पाना, खून का जम जाना है। पर कीवी में मौजूद विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, खनिज पदार्थ, पोलीफेनॉल्स इन समस्याओं को खत्म करने में बेहद फायदेमंद है।
- सेल्स को बढ़ाने के लिए सबसे ज़्यादा फायदेमंद
डेंगू होने पर सेल्स की कमी हो जाती है। और उस समय डॉक्टर्स हमेशा कीवी खाने की सलाह देते है। क्योंकि ये सेल्स की गिनती बढ़ाने में मदद करते है। और शरीर को पुनः स्वस्थ बनाते है।
- प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाए
कीवी में मौजूद गुणकारी पदार्थ जैसे कि विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, खनिज पदार्थ, पोलीफेनॉल्स तनाव कम करते है। साथ ही सब प्रकार के रोगों से छुटकारा दिलाते हुए प्रतिरक्षा को भी बढ़ाते है