पुरुषों के लिए लंगोट पहनना क्यों होता है फायदेमंद, जानें
अखाड़े में पहलवानों को लंगोट पहनकर लड़ते हुए आपने जरूर देखा होगा। आजकल तो बहुत लोग जिम में भी लंगोट पहन कर वर्कआउट करते हैं। वास्तव में ये कोई फैशन नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध पुरुषों के स्वास्थ्य से होता है। जिन लोगों को ये नहीं पता कि लंगोट क्या होता है, उन्हें बता दें कि लंगोट एक तिकोना कपड़ा होता है, जिसे कमर पर बांधकर सीक्रेट पार्ट्स को दृढ़ता से कवर किया जाता है। इस आर्टिकल में हम इसे पहनने की जरूरत और इससे जुड़े फायदों के बारे में आपको बताएंगे।
Jagrantoday
क्यों जरूरी है पहनना -
जब हम अपने शरीर से ज्यादा मेहनत का काम करते हैं, या फिर कोई कांपलेक्स कार्डियो वर्कआउट करते हैं तो ऐसे समय में हमारे शरीर पर काफी अधिक दबाव पड़ता है, जिसका हमारे प्राइवेट् पार्ट एवं पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी सावधानी को ध्यान में रखते हुए लंगोट का प्रयोग किया जाता है। क्योंकि लंगोट को एक खास तरीके से बांधा जाता है, जिससे हमारे प्राइवेट् पार्ट को भरपूर सपोर्ट मिलता है। साथ हीं अनावश्यक दबाव भी कम हो जाता है।
Jagran today
इस वजह से भी है फायदेमंद -
सपोर्ट प्रदान करने के साथ ही यह पुरुषों के टेस्टिकलस् के आकार को भी संतुलित बनाए रखता है। क्योंकि कई बार अत्यधिक मेहनत और एक्सरसाइज करने से टेस्टिकलस् का आकार बढ़ जाता है या पानी भर जाता है। इस वजह से कई बार दर्द होने की समस्या भी खड़ी हो जाती है। इससे पुरुषों के वैवाहिक् जीवन पर भी बुरा असर पड़ सकता है। यही कारण है कि अधिक मेहनत करते समय लंगोट पहनने की सलाह दी जाती है।
Trendovi
यह लाभ भी है शामिल -
इसके अलावा लंगोट पहनने का एक फायदा यह भी होता है कि यह हमारे प्राइवेट् पार्ट तक हवा का संचार बनाए रखता है, क्योंकि यह पूरी तरह से सूती कपड़े यानी कॉटन का बना होता है। ऐसे में अधिक मेहनत करने पर जब अनावश्यक उष्मा उत्पन्न होती है तो ये लंगोट अतिरिक्त गर्मी को बाहर करने में भी सहायता करता है। साथ हीं यह त्वचा को रैशेज से भी बचाता है। यही कारण है कि पुरुषों की सेहत के लिए लंगोट पहनना फायदेमंद माना जाता है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह पसंद आया लगा तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ हीं हमारे साथ जुड़े रहने के लिए फॉलो का पीला बटन भी जरूर दबाएं


