Third party image reference
पीपल के पेड़ को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र मानते हैं। पीपल का पेड़ तो आप सभी ने देखा होगा। यह पेड़ छायादार होने के अलावा अनेक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। और हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। पीपल की टहनी, लकड़ी और जल का इस्तेमाल कई प्रकार की औषधि बनाने में किया जाता है। और इन औषधियों से पीलिया, रतौंधी, मलेरिया, सिरदर्द जैसी बीमारियों को खत्म किया जा सकता है। आइए पीपल के पेड़ के फायदे विस्तार से जान लेते हैं। अगर आपके घर के आस-पास भी पीपल का पेड़ है तो यह खबर एक बार जरुर पढ़ें।
पीपल के पेड़ के फायदे
1. सांस से जुड़ी बीमारियों में पीपल का पेड़ फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए पीपल के पेड़ के अंदर की छाल को निकाल ले। और सुखाकर पीस लें। इस पाउडर का सेवन रोजाना पानी के साथ करने से सांस से जुड़ी बीमारियां दूर हो जाएंगी।

Third party image reference
2. पीपल की टहनी से रोजाना दातुन करने से दांत हमेशा स्वस्थ, सफेद और मजबूत रहेंगे। और दांतो की बीमारियां खत्म हो जाएंगी। 5 ग्राम पीपल की छाल, कत्था और 2 ग्राम काली मिर्च को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर से मंजन करने से दांतों से जुड़े रोग दूर हो जाएंगे।
3. अगर आपकी त्वचा पर एलर्जी की बीमारियां जैसे दाद, खाज और खुजली हैं तो पीपल की छाल को घिसकर दाद, खाज और खुजली वाली जगह पर लेप लगाएं। इससे खुजली तुरंत बंद हो जाएगी। और एलर्जी की ये बीमारियां बहुत कम समय में खत्म हो जाएंगी।

Third party image reference
4. शरीर के किसी अंग पर आंतरिक चोट लगने पर पीपल के पत्तों का गर्म लेप लगा लें। ऐसा करने से चोट का दर्द और सूजन बहुत जल्दी कम हो जाएंगी। घाव भी तेजी से भरेगा। और जलन दूर हो जाएगी।
आपके स्वास्थ्य से जुड़ी इस पोस्ट के बारे में आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। और स्वास्थ्य के बारे में ऐसी रोचक जानकारी हमेशा पढ़ने के लिए मेरी पोस्ट को लाइक, शेयर और चैनल को फॉलो अवश्य करें।