आप लोग जानते होंगे कि स्वस्थ रहने के लिए आदमी को पौष्टिक भोजन खाना पड़ता है। यदि हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो हम कमजोरी महसूस करने लगते हैं। इस वजह से तरह-तरह की बीमारियां होने लगती है। इतना ही नहीं पूरी नींद ना लेने से भी हमें कमजोरी एवं बीमारी हो जाती है। अगर आप पूरी नींद लेते हैं, लेकिन रात को सही तरह से नहीं सोते तो आपका स्वास्थ्य काफी ज्यादा प्रभावित हो सकता है। अगर आप भी रात के वक्त गलत तरीके से सोते हैं तो आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई सारे लोग पेट के बल सोना पसंद करते हैं। ज्यादातर लड़कियां पेट के बल ही सोती है। इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पेट के बल सोने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं
रीड की हड्डी कमजोर होती है- 
जो लोग पेट के बल सोते हैं उनकी रीढ़ की हड्डी कमजोर होती है क्योंकि इससे लोअर बैक पर एक्स्ट्रा खिंचाव पड़ता है। इसके अलावा गर्दन और कंधे पर दबाव बढ़ जाता है। इस वजह से हमारी रीड की हड्डी कमजोर होने लगती है।

पेट में सूजन की समस्या -
जो लोग पेट के बल सोते हैं उनके पेट में सूजन होने का खतरा काफी गुना तक बढ़ जाता है। अगर आप खुद को स्वस्थ एवं पेट रखना चाहते हैं तो आज से ही पेट के बल सोना बंद कर दें। अन्यथा आपके भी पेट में सूजन की समस्या हो सकती है।

ब्रेस्ट में गांठ -
ज्यादातर लड़कियां पेट के बल ही सोती है। लेकिन इससे ब्रेस्ट परिवर्तन होने लगता है और साथ ही साथ ब्रेस्ट में गांठ भी पड़ सकती हैं। आज से ही आप पेट के बल सोना बंद कर दें।

प्रेगनेंसी में खतरा -
प्रेग्नेंट महिलाओं को पेट के बल कभी भी नहीं सोना चाहिए क्योंकि पेट के बल सोने से होने वाले नवजात शिशु को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना बहुत ज्यादा ख्याल रखना चाहिए