इस महिला को देखकर यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके पेट में कम से कम 10 बच्चे तो पल ही रहे होंगे। लेकिन जब इसके बारे में सच्चाई जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
बता दें कि मेक्सिको की रहने वाली 24 साल की इस महिला के पेट में 31 किलो का सिस्ट मौजूद था। इतना वजनी और भारी-भरकम सिस्ट होने की वजह से महिला को चलने फिरने में काफी परेशानी हो रही थी।
जनरल हॉस्पिटल में डॉक्टर एरिक हैनसन ने इस महिला की सर्जरी कर पेट में मौजूद 31 किलो के सिस्ट को निकाल दिया है। सबसे हैरानी की बात यह है कि डॉ एरिक ने सिस्ट को बिना टुकड़े किए महिला के पेट से सीधे बाहर निकाल लिया। वहीं महिला अन्य लोगों की तरह बेहतर जिंदगी जी रही है।