नमस्कार, निक-प्रियंका की जोड़ी दुनिया के सबसे ज़्यादा चर्चित कपल्स में से एक है। शादी करने से इन दोनों को प्रोफेशनल लाइफ में भी फायदा हुआ है क्योंकि इन्हें अमेरिका और इंडिया दोनों देशों के दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने लगा है।


Image- twitter.com
जहां निक के गाने भारत में ट्रेंड करने लगे हैं वहीँ प्रियंका को भी हॉलीवुड में अच्छे-खासे रोल्स मिलने लगे हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक को सुबह-सुबह सप्राइज़ दे डाला। दरअसल निक जोनस बिस्तर पर आराम से सो रहे थे, अचानक प्रियंका ने उन्हें उठाया और नए मेहमान की खुशखबरी दे दी।


Image- twitter.com
वह मेहमान और कोई नहीं बल्कि निक-प्रियंका का नया पेट डॉग 'गिनो' है। गिनो की नस्ल 'जर्मन शेफर्ड' है। निक ने इस पूरे किस्से की वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-"प्रियंका इस सुबह सबसे अच्छे सरप्राइज़ के साथ घर लौटी। हमारे नए पपी गिनो से मिलिए। मैं सुबह से मुस्कुराए जा रहा हूँ। धन्यवाद प्रियंका"। निक और प्रियंका इस कुत्ते के साथ बहुत खुश हैं।


Image- mid-day.com
निक ने ट्विटर पर प्राताकाल इसकी जानकारी दी और चंद घंटों में ही वीडियो पर 14 लाख व्यूज़ आ चुके हैं और 80 हज़ार से ज़्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। निक 'गिनो' के साथ खुशनुमा पल बिता रहे हैं, नींद से जाग के निक ने नहा-धो के 'गिनो' संग सेल्फी भी खींची। आप इस बारे में अपने विचार ज़रूर बताएं